जानिए Search Engine क्या है, कैसे काम करता है, इसके प्रकार, भारत के सर्च इंजन और Google सर्च इंजन की पूरी जानकारी आसान हिंदी में।
Table of Contents
Search Engine क्या है? (What is Search Engine in Hindi)
Search Engine एक ऐसा वेब-आधारित सॉफ्टवेयर सिस्टम है जो इंटरनेट पर मौजूद जानकारियों को खोजने और दिखाने का काम करता है।
जब आप इंटरनेट पर कुछ भी सर्च करते हैं, जैसे – “नेट बैंकिंग क्या है”, तो Google या कोई अन्य सर्च इंजन आपके सवाल से जुड़े रिजल्ट्स खोजकर आपको दिखाता है।
आपका जो भी टाइप किया हुआ शब्द या वाक्य होता है, उसे Keyword कहते हैं।
सर्च इंजन उसी कीवर्ड के आधार पर अपने डाटाबेस से सबसे सही जानकारी ढूंढ कर आपके सामने प्रस्तुत करता है, जिसे Search Engine Result Page (SERP) कहते हैं।
सर्च इंजन में Public और Protected Information क्या होती है?
Public Information:
वे जानकारियां जो सभी यूजर्स के लिए इंटरनेट पर खुली रहती हैं। जैसे – आर्टिकल्स, ब्लॉग पोस्ट्स, न्यूज़ साइट्स आदि। इसे हम Surface Web भी कहते हैं।Protected Information:
ऐसी जानकारियां जिन तक पहुँचने के लिए Login की जरूरत होती है। जैसे बैंक अकाउंट डिटेल्स, सोशल मीडिया अकाउंट्स आदि। इन्हें बिना अनुमति के एक्सेस नहीं किया जा सकता।
Search Engine कैसे काम करता है?
सर्च इंजन के काम करने की प्रक्रिया को तीन हिस्सों में बांटा जाता है:
1. Crawling (डेटा को स्कैन करना)
सर्च इंजन के Bots या Spiders वेबपेजों पर घूमते हैं और उनके कंटेंट को स्कैन करते हैं।
वे यह समझने की कोशिश करते हैं कि पेज पर क्या जानकारी दी गई है।
2. Indexing (डेटा को स्टोर करना)
स्कैन किए गए डेटा को सर्च इंजन अपने डाटाबेस में स्टोर कर लेता है।
अगर पेज की गुणवत्ता और नियमों के अनुसार सब कुछ सही होता है, तो उसे सर्च रिजल्ट में दिखाने के लिए तैयार कर लिया जाता है।
3. Ranking और Retrieval (सही रिजल्ट दिखाना)
जब आप कोई कीवर्ड सर्च करते हैं, तो सर्च इंजन अपने एल्गोरिद्म के आधार पर तय करता है कि कौन-सा पेज सबसे उपयुक्त है और उसे पहले स्थान पर दिखाया जाता है।
Google का एल्गोरिद्म लगातार इस बात की कोशिश करता है कि आपको सबसे बेहतरीन और सही जानकारी मिले।
Search Engine के प्रकार
सर्च इंजन मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं:
1. Crawler-Based Search Engines
खुद अपने बोट्स द्वारा वेबपेजों को खोजते और इंडेक्स करते हैं।
उदाहरण: Google, Bing
2. Directories-Based Search Engines
यहां वेबसाइट मालिक अपनी साइट खुद सबमिट करते हैं।
उदाहरण: Yahoo Directory
3. Hybrid Search Engines
यह दोनों तरह की तकनीक का इस्तेमाल करते हैं (Crawler + Directory)।
उदाहरण: Google, Yahoo
प्रमुख Search Engines की लिस्ट
Google
Yahoo
Bing
Ask.com
AOL.com
DuckDuckGo
Yandex
Wolfram Alpha
Baidu
Internet Archive
WebCrawler
Rediff.com
JustDial
भारतीय Search Engines के नाम
Guruji.com: 2006 में Anurag Dod और Gaurav Mishra द्वारा शुरू किया गया था।
Epic Search: 2010 में Alok Bharadwaj द्वारा बनाया गया।
123Khoj: 2014 में स्थापित।
Bilsir: 2011 में शॉपिंग और नौकरी खोजने के लिए बनाया गया।
Rediff.com: भारत का एक प्रमुख वेब पोर्टल।
JustDial: बिजनेस सर्च इंजन, 1996 में शुरू हुआ।
Google Search Engine क्या है?
Google दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सर्च इंजन है।
इसे 1997 में Larry Page और Sergey Brin ने विकसित किया था।
आज गूगल का ग्लोबल सर्च इंजन मार्केट शेयर 92% से भी ज्यादा है।
गूगल पर आपको लगभग हर प्रकार की जानकारी मिल जाती है, इसलिए यह सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन है।
तो दोस्तों, अब आप जान गए होंगे कि Search Engine क्या है, यह कैसे काम करता है और इसके कितने प्रकार होते हैं।
आशा है कि यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद रही होगी।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। धन्यवाद!
-:नोट:-
ऐसे ही सभी जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट https://allinhindime.com के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें ।
अगर यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…
Posted by राम कुमार